Politics

नीतीश-लालू की सवर्णों को साधने की तैयारी, कांग्रेस से राजपूत-ब्राह्मण चेहरे बन सकते हैं मंत्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में जल्द ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है। कांग्रेस से दो नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। बीते 23 जून को पटना में हुई विपक्षी एकता बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बातचीत भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को जल्द ही कैबिनेट विस्तार का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि लालू और नीतीश ने कांग्रेस से सवर्ण चेहरों का नाम आगे बढ़ाने के लिए कहा है। कांग्रेस से दो राजपूत और ब्राह्मण चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। महागठबंधन सरकार की मौजूदा कैबिनेट में ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधित्व ठीक-ठाक है। ऐसे में दो सवर्ण नेताओं को कैबिनेट में लाया जा सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस ने आरजेडी सूत्रों के हवाले से बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए नीतीश कुमार एवं लालू यादव सवर्णों को साधने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से एक राजपूत और एक ब्राह्मण विधायक का नाम आगे बढ़ाने के लिए कहा है। इससे बीजेपी के कोर वोटबैंक में चोट पहुंचाने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने दो विधायकों के नाम तय कर लिए हैं। जल्द ही इस पर सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव विचार करेंगे।

कांग्रेस दो और मंत्री बनाने पर बढ़ा रही दबाव

बिहार महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी लंबे समय से दो और मंत्री बनाने की मांग कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता कई महीनों से आरजेडी और सीएम नीतीश के सामने यह मांग उठा चुके हैं। नीतीश कैबिनेट में अभी 29 मंत्री हैं, जिनमें से कांग्रेस के दो आफाक आलाम और मुरारी प्रसाद गौतम शामिल हैं। कांग्रेस के राज्य में 19 विधायक हैं, इस आधार पर पार्टी दो और मंत्री पद मांग रही है।

शिमला बैठक के बाद होगा कैबिनेट विस्तार!

देशभर के विपक्षी दलों की अगले महीने शिमला में दूसरी बैठक होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिमला बैठक के बाद ही बिहार में कैबिनेट विस्तार होगा। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अभी निजी दौरे पर दिल्ली गए हैं। उनके अपने परिवार के साथ विदेश जाने की भी योजना है। उनके लौटने के बाद विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो जाएगा और शिमला में विपक्षी दलों की बैठक भी होगी। ऐसे में जुलाई महीने के अंत में या अगस्त में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

32 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago