Politics

RJD सिर्फ यादव-मुस्लिमों की पार्टी नहीं, A टू Z पार्टी, बोले तेजस्वी यादव; BJP पर लगाए ये आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के हाजीपुर में चौरसिया समाज के कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार देव कुमार चौरसिया को हाजीपुर से हम लोगों ने टिकट दिया था। और वो बहुत कम अंतर से हार गए थे। लेकिन इस बार हम लोग ये कसर भी पूरी कर लेंगे। इस मौके पर तेजस्वी ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग तो जानते ही हैं कि किसकी गड़बड़ी से हारे। अगर ऐसा नहीं होता तो चौरसिया समाज का एक सदस्य सदन में होता।

आरजेडी A टू Z पार्टी है- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने आरजेडी पर टैग लगा दिया है कि ये पार्टी यादव और मुस्लिमों की है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। राजद ए टू जेड पार्टी है। हम लोग नई सोच के साथ पूरे समाज को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां अमन-चैन होता है वहीं विकास होता है। समाज में मिठास घोलने वाले और शांतिप्रिय है चौरसिया समाज और हमारी भी यही धारणा है।

पान की खेती को मिल रहा बढ़ावा

तेजस्वी यादव ने कहा कि चौरसिया समाज की पारंपरिक पान की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही 40 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट लगने वाला है। जो पान की खेती को बढ़ावा देगा। अगर चौरसिया समाज दो कदम चलेगा। तो हम 7 कदम चलेंगे। और बढ़-चढ़ कर योगदान देंगे। इस मौके पर चौरसिया समाज के लोग और कार्यकर्ता दूसरे प्रदेश से भी बिहार पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago