Politics

नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को दिए अपने वक्तव्य पर सफाई दी है। कहा कि ‘राजनीतिक तौर पर’ के शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी भाजपा को खत्म कर देने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री से कोई व्यक्तिगत लड़ाई-झगड़ा न थी और न है। उनकी लड़ाई सिद्धांत व विचारधारा से है।

रविवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर बिहार की जनता का भरोसा हासिल नहीं किया जा सकता। भाजपा उनसे राजनीतिक तौर पर लड़ रही है और पूरी मजबूती से आगे भी लड़ती रहेगी। बिहार की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ के शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी भाजपा को खत्म कर देने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई-झगड़ा न थी और न है। उनकी लड़ाई सिद्धांत व विचारधारा से है।

अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा है कि सिद्धांत व नीतिविहीन राजनीति करने वाले नीतीश कुमार को ‘राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने’ का वे कमिटमेंट करें। मगर मुख्यमंत्री उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी राजनीतिक हताशा व निराशा को दर्शा रहे हैं।

इससे पहले मुख्ययमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि करा दीजिए आखिर आपको रोक कौन रहा है। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल के लोगों में बुद्धि बिल्कुल भी नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि ये सब जो बोल रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल लोगों को बुद्धि बिल्कुल भी नहीं है। मैंने आजतक इस तरह का बयान कभी नहीं दिया है।

क्या है पूरा मामला

भामाशाह की जयंती के मौके शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में सरकार आतंकवादियों और माफियाओं को मिट्टी में मिला रही है उसी तरह अगले चुनाव में नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना है कि बिहार में डबल इंजन की लोकप्रिय सरकार बनानी है। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। जनसंघ के जमाने में ही कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने की बात कही गई थी और उस कमिटमेंट को पूरा कर दिया गया। भामाशाह की तरह हमें भी नरेंद्र मोदी को ताकत देनी होगी। इसके लिए बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago