Politics

मुकेश साहनी ने चखा बीजेपी का ‘मालपुआ’, रविशंकर प्रसाद के घर होली मिलन में पहुंचे चिराग पासवान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी द्वारा आज अपने लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय जनता, कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं के लिए होली मिलन कार्यक्रम कर आयोजन किया गया. होली के दौरान पूरे देश में अलग-अलग सस्थानों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम कराया जाता है. इसी कड़ी में लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है.

फूलों की होली खेली

प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सद्भावना की झलक मिली. इस होली मिलन कार्यक्रम में मुस्लिम समाज से पुरष और महिलाओं ने भी अपने सांसद को चंदन लगाया और उनके साथ फूलों की होली खेली. प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में राजनीतिक रंग भी देखने को मिला. चिराग पासवान और मुकेश साहनी इस होली मिलन कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे और वहां उपस्थित कार्यकर्ता और जनता से संवाद भी किया.

होली मिलन में अनुशासन की झलक भी देखने को मिली

समारोह में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय, संगठन मंत्री भीखू दलसानिया भी पहुंचे. प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में सभी समाज के लोगो साथ-साथ संघ विचार परिवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी पहुंचे. प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन में अनुशासन की झलक भी देखने को मिली.

मीडिया कर्मियों को भी चंदन लगाया

वहां उपस्थित जनसमूह केवल चंदन और फूलों की होली खेलते नजर आयी. साथ ही गीतों एवम नृत्यों में भी गांव की खुशबू, फगुआ का बयार और होली के सांस्कृतिक एवम पारंपरिक नृत्यों की ही झलक देखने को मिली, जो होली की खूबसूरती को दर्शा रहा था. प्रसाद ने सभी मीडिया कर्मियों को भी चंदन लगाया और कहा होली सद्भावना का,प्रेम का मिलन का कार्यक्रम है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago