बिहार के किशनगंज में कुछ दिनों पहले मंदिर के अंदर आगलगी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर सदन के अंदर भाजपा काफी विरोधी जताई थी। इसी बीच आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमाती हुई दिख रही है। भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बेचौल ने उनके आगमन को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ओबीसी जिन्ना के नए अवतरण है। उनके आने से पहले जान- बुझकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।
बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि,ओवैसी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उनके दौरे से पहले किशनगंज में मंदिर जला दिया गया। वो जिन्ना के नए अवतार हैं। जो बांटने की राजनीति करते हैं। इनसे वोटिंग राइट छीन लेने चाहिए। तमाम सरकारी सुख-सुविधाएं और योजनाओं का लाभ से इन्हें वंचित किया जाना चाहिए।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किसको अपना नेता बनाना है। इसलिए ओवैसी के आगमन से बिहार की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है वो आए ओर जहां भी मन हो जाएं इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। हमलोग उनकी यात्रा पर कोई ध्यान नहीं दते हैं।
आपको बताते चलें कि, एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार आने वाले हैं।18 और 19 मार्च को उनका सीमांचल दौरा है। वो रैली और पैदल मार्च करेंगे। वह 17 मार्च की शाम चार बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीमांचल का इलाका मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। 2024 में लोकसभा का चुनाव है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…