Politics

JDU में घमासानः उपेन्द्र कुशवाहा ने फिर नीतीश को घेरा, कहा- गलत नीतियों से जदयू को कर रहे कमजोर; बीजेपी को दिया कड़ा मैसेज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। इस बार उन्होंने सीधे सीधे नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू को कमजोर कर रहे हैं। नीतीश की गलत नीतियों के कारण जदयू इन दिनों कमजोर हो गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कटिहार में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बयान दिया।

एक केस के सिलसिले में कटिहार पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के साथ पार्टी का गठबंधन हुआ। इस मामले में उनकी भी सहमति थी। लेकिन पूरी पार्टी राजद के हवाले हो जाना कहां तक सही है। उन्होंने कहा कि जनता दल यू के कई विधायक इस बात से नाराज हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू को ही राजद के हवाले करना चाहते हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने फिर कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अंदर से किसी नेता को आगे लाना चाहिए। लवकुश समाज, पिछड़ा या दलित समाज के किसी नेता का नाम आगे लाते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होगी। राजद से साथ चर्चित डील पर आगे बढ़ने से जदयू का कभी भला नहीं होगा बल्कि पार्टी डूब जाएगी। उन्होंने कहा कि जदयू के कुछ विधायक द्वारा पार्टी की स्थिति पर चिंतन करने की बात कही गई।

उपेंद्र कुशवाहा अब नीतीश कुमार और अपने दल की सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने लगे हैं। बिहार में अपराध की घटनाओं पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य में क्राइम बढ़ा है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष ध्यान देना चाहिए। अपराध की घटनाओं से सरकार की छवि खराब होती है। दरअसल, गुरुवार को राजधानी पटना में एक साथ चार लोगों को गोली मारने और कटिहार में महिला सिपाही की हत्या का मामला राज्य भर में छाया रहा। इससे पहले छपरा में पीट पीटकर हत्या के बाद कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति को संभालने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को भी बड़ा और कड़ा संदेश दिया। जब उनसे पार्टी छोड़ने और बीजेपी में जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मौत कबूल उन्हें होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी का सदस्य वह कभी नहीं बनेंगे। दरअसल पार्टी के कई नेता कुशवाहा पर बीजेपी के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें वायरल होने के बाद ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुशवाहा बीजेपी में शामिल होने का विकल्प लेकर चल रहे हैं। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने फिलहाल इस कयास पर विराम लगा दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

15 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

15 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

15 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 दिन ago