Politics

हम बाहुबली थे हैं और रहेंगे, बोले रीतलाल यादव- मीसा भारती देंगी आशीर्वाद तो भाजपा को हराएंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद नेता रीतलाल यादव ने एक फिर पटना से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट कर दी है. उन्होंने कहा है कि अगर मीसा भारती का आशीर्वाद मिले तो हम पटना से भाजपा को हरा देंगे. पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने की रीतलाल पहले भी कई बार कह चुके हैं. रविवार को जब पत्रकारों से उनसे इस संबंध में पूछा तो राजद नेता ने कहा कि जब तक हमारी दीदी मीसा भारत या पार्टी नहीं बोलेगी, तब तक हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि चाहे हमारी छवि जो भी है. हम कल भी बाहुबली थे, आज भी बाहुबली ही हैं. उम्मीद है कि लोगों की आशीर्वाद से कल भी बाहुबली रहेंगे. वो हर व्यक्ति के लिए बाहुबली हैं. जो जिस रूप में देखना चाहे, हमें देखे, लेकिन वो हर किसी के लिए तत्पर हैं.

केंद्र से भाजपा को भगाना है

रीतलाल यादव ने खुले मंच से एलान करते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्र से भाजपा को भगाना है. उनको हराना है. हमारी पार्टी को समर्थन देना है, इसके लिए तैयार रहिए. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से बूथ कमेटी का गठन करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों से आग्रह है कि गांव हो, पंचायत हो सभी ग्रामीण मिलकर बूथ कमेटी का गठन करें. तभी कार्य अच्छे से हो सकेगा.

पहले भी जता चुके हैं इच्छा 

राजद की ओर से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रही हैं. रीतलाल ने फिलहाल चुनाव लड़ने को लेकर सीधा एलान तो नहीं किया है, लेकिन इस बारे में कई बार इच्छा प्रकट की है. इस बार भी वो सीधे तौर पर नहीं लेकिन बार बार यही कह रहे हैं कि मीसा भारती और पार्टी की ओर से अगर आशीर्वाद मिलेगा, तो पाटलिपुत्र सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे. साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियां तैयारियों में लगी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago