Politics

गिरिराज का महागठबंधन पर तंज, कहा मुस्लिमों के चक्कर में हिंदुओं को रहे भूल; गंगा जल की सप्लाई से पाप नहीं धुलेंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कुढ़नी उपचुनाव का रण तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के तमाम दिग्गजों ने जदयू के लिए वोट मांगे। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के मनोज कुशवाहा हैं, जो सत्ताधारी महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

इस बीच बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर करारा वार किया है। उन्होने कहा कि मुस्लिमों का वोट लेने के चक्कर में हिंदू वोटर्स की अनदेखी हो रही है। क्या राजनीतिक नजरिए से हिंदू अछूत हो रहा है। साथ ही नीतीश सरकार की हर घर गंगा जल योजना पर तंज कसते हुए कहा कि शराबंदी के नाम पर घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है, क्या दो जिलों में गंगा जल पहुंचा देने से नीतीश कुमार अपनों पापों का प्राश्चित हो जाएगा।

कुढ़नी का जातीय समीकरण 

कुढ़नी विधानसभा के जातीय समीकरण की बात करें तो 3 लाख मतदाता वाले इस इलाके में सबसे ज्यादा 40 हजार कुशवाहा जाति के वोटर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर वैश्य समाज के करीब 33 हजार मतदाता है। 25 हजार वोटर्स के साथ तीसरे नंबर पर सहनी समाज है। वहीं यादव समाज के 23 हजार वोटर्स है। और मुस्लिम मतदातओं की संख्या भी 22 हजार के करीब है। ऐसे में मुस्लिमों वोट बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। यही वजह है कि हर सियासी दल ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

जेडीयू ने मनोज कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया हैं, तो वहीं बीजेपी ने केदार गुप्ता को एक बार फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वीआईपी पार्टी से स्वर्ण समाज से नीलाभ कुमार को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। वहीं AIMIM ने मुस्लिम प्रत्याशी मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। महागठबंधन के लिए सबसे बड़ा खतरा ओवैसी की पार्टी AIMIM ही है। जो महागठबंधन का खेल बिगाड़ सकती है। यही वजह है कि मुस्लिम वोटर्स पर महागठबंधन की खास नजर है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago