समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर शाम हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुधपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के 21 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गई है। सीने में गोली लगने के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई, जिसके बाद उसे शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोली लगते ही अनमोल कुमार मौके पर ही गिर पड़ा और काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गोलीबारी की घटना के पीछे आपसी विवाद कारण हो सकता है। हालांकि विवाद का सही कारण क्या था और गोली किसने चलाई, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय युवक किन लोगों के साथ था और वह वहां किस उद्देश्य से गया था।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…