समस्तीपुर : पुलिस लाइन परिसर के भीतर स्कूल खोले जाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। गृहमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद समस्तीपुर पुलिस भी इसकी तैयारी में जुट गयी है। इस संबंध में पुलिस कार्यालय से रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गयी है। इससे पहले पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया था जिस पुलिस लाइन में स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है, उनकी सूची तुरंत उपलब्ध कराई जाए। विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द उन स्थानों को चिह्नित कर लिया जाए जहां भवन निर्माण या खाली पड़े कमरों का उपयोग स्कूल के रूप में किया जा सके।
विभाग द्वारा इसके क्रियान्वयन को लेकर प्लान-बी पर भी काम शुरू किया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस संबंध में लाइन डीएसपी से मंतव्य मांगा था। मंतव्य के आधार पर रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गयी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि क्षेत्र में कितने बच्चे हैं और स्कूल खुलने से कितने परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी काफी कठिन होती है, ऐसे में उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस लाइन में ही बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इसी घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में भवन निर्माण का काम शुरू होगा।
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…