Categories: NEWSSamastipur

विवाहिता ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाने में कराया दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर कुम्हिरा वार्ड संख्या-10 निवासी मो. उस्मान की पुत्री शबनम खातून ने अपने ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता शबनम ने बताया कि वर्ष 2023 में उनका निकाह पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो वार्ड संख्या-6 निवासी मो. मंजूर के पुत्र मो. महबूब आलम के साथ हुई थी। विवाह के समय उनके परिजनों द्वारा पांच लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपए के स्वर्ण-चांदी के आभूषण, डेढ़ लाख रुपए मूल्य का फर्नीचर व किचन सेट तथा विदाई के दौरान एक लाख रुपए का सोने का अंगूठी पति को उपहार स्वरूप दिया गया था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कुछ महीने तक सब सामान्य रहा, लेकिन चौठारी रस्म के बाद ससुराल लौटने पर पति, ससुर, सास, ननद तथा चचेरे ससुर सहित अन्य परिजनों ने आठ लाख रुपये और चार चक्का वाहन की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया गया और तलाक देने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि पुत्री के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया तथा एक दिन मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इधर मामले की जांच महिला थाने की पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

42 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

53 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

1 घंटा ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago