Categories: NEWSSamastipur

विद्यापति राजकीय महोत्सव के आयोजन को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित

समस्तीपुर : आगामी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय किशन कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, स्थापना उप समाहर्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं मंदिर समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महोत्सव के आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, वहीं मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने आयोजन से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। प्रशासन की ओर से महोत्सव को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपने-अपने स्तर से सहयोग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

8 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

11 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

12 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

12 घंटे ago