Categories: NEWSSamastipurSports

14 छक्के, 171 रन; वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेल तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. 14 साल का यह खिलाड़ी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह साबित कर रहा है कि दुनिया उसके कदमों में है. शुक्रवार को आईसीसी क्रिकेट अकादमी में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ भारत की ओर से खेलते हुए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 95 गेंदों में 171 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और 14 छक्के शामिल थे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 180 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और यूएई के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था कि इस बल्लेबाज को कैसे रोका जाए.

एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

अपनी इस शानदार पारी के दौरान, सूर्यवंशी ने युवा वनडे में एक ही पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 में नामीबिया अंडर-19 के खिलाफ खेलते हुए 12 छक्के लगाए थे. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सूर्यवंशी, अपने करियर में 50 से अधिक युवा वनडे छक्के लगाने वाले खेल के इतिहास में पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

आईसीसी अकादमी में यूएई के खिलाफ भारत के दबदबे को कायम रखते हुए इस युवा खिलाड़ी ने महज 56 गेंदों में शतक पूरा किया. इस तूफानी पारी की बदौलत अंडर-19 भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 433 रन बनाए. आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ​​ने भी 69-69 रन बनाकर भारत को 400 रन का आंकड़ा आसानी से पार करने में मदद की. इससे पहले, बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यांशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला शतक लगाया और अपने करियर में तीन टी20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले किशोर खिलाड़ी बन गए.

सूर्यवंशी का इंडिया ए में डेब्यू

इस साल की शुरुआत में, सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय ए टीम में शामिल होने का मौका मिला जब उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने जितेश शर्मा की कप्तानी में खेला. इस टूर्नामेंट में भी सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया. सूर्यवंशी ने इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में अपना नाम बनाया, जब उन्होंने टूर्नामेंट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाया और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक का आंकड़ा पार किया. इसके बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा सीरीज में जमकर रन बनाए.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago