Categories: NEWSSamastipur

पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण में ज्वाइन नहीं करने वाले 93 शिक्षकों से स्पष्टीकरण, दो दिनों के भीतर जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण में ज्वाइन नहीं करने वाले विभिन्न प्रखंडों के 93 शिक्षकों से प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीओ एसएसए के कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों को सेवा कालीन प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विमर्शित किया गया था। ज्ञातव्य है कि सेवा कालीन प्रशिक्षण ई-शिक्षा कोष के माध्यम से भेजा जाता है, जिसके आधार पर प्रशिक्षण संस्थान ई-शिक्षा कोष पर ही बोर्डिंग कराते हुए प्रशिक्षण पूर्ण कराते हैं।

कार्यालय के अनुसार, अधोहस्ताक्षरी के लॉगिन पर यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि पत्र के साथ संलग्न सूची में शामिल शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण में योगदान नहीं किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों/शिक्षिकाओं को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिनों के भीतर अपना स्पष्ट स्पष्टीकरण समर्पित करें। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित शिक्षक/शिक्षिका की होगी।

PTEC SHAHPUR PATORI
PTEC RAMPUR JALALPUR
DIET PUSA
CTE SAMASTIPUR

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago