Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर से होकर गुजरेगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों का कराएगी भ्रमण

समस्तीपुर : आईआरसीटीसी की ओर से आगामी 18 जनवरी से दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी के डीजीएम राजेश कुमार ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष ट्रेन 18 जनवरी को बेतिया रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस यात्रा के माध्यम से बिहार और पूर्वी भारत के यात्रियों को रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन और जगन्नाथ पुरी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। पूरी यात्रा अवधि 14 रात और 15 दिन की होगी।

यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में तीन श्रेणियों इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। इकोनॉमी श्रेणी का पैकेज शुल्क 27,535 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी का 37,500 रुपये तथा कंफर्ट क्लास का किराया 51,405 रुपये तय किया गया है। कंफर्ट क्लास के यात्रियों को एसी-2 टियर कोच में सफर की सुविधा दी जाएगी।

यात्रा पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ-साथ होटल में ठहराव, भोजन, स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण और परिवहन की व्यवस्था शामिल रहेगी। स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को नॉन-एसी होटल, जबकि एसी कोच में यात्रा करने वालों को एसी होटल में ठहराया जाएगा। यह पर्यटक ट्रेन बेतिया, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होते हुए दक्षिण भारत के विभिन्न पवित्र स्थलों की यात्रा कराएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

12 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago