Categories: NEWSSamastipur

रोसड़ा मब्बी चौक के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौ’त से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मब्बी वार्ड संख्या-10 निवासी गंगासागर शाह के पुत्र उपेश कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम तीन चार बजे अपने दोस्तों के साथ बाइक से कहीं निकला था। मृतक नबी चौक पर मोबाइल दुकान चलाता था साथ ही शादी विवाह में वीडियो ग्राफी का काम करता था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात सड़क की ओर से जोरदार आवाज़ सुनाई दी। जब वे बाहर निकलकर स्थल पर पहुँचे, तो सड़क किनारे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त बाइक और उसके पास ही उपेश कुमार बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और युवक को नज़दीकी निजी क्लीनिक ले जाया गया। निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया। परिजन उसे बेगूसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई जगह अंधेरा रहता है, साथ ही तेज़ रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। इसके बाद रविवार की सुबह घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मब्बी चौक के पास रोसड़ा मंगलगढ़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

2 मिनट ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

5 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

10 घंटे ago