समस्तीपुर/रोसड़ा : शहर के सिनेमा चौक के समीप शुक्रवार की शाम उच्चकों ने एक महिला से 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता कंचन कुमारी, पति विकास कुमार, निवासी रहुआ थाना क्षेत्र, ने बताया कि उन्होंने सिनेमा चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 25 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से बाहर निकलने के बाद वे पास की एक नाश्ता दुकान पर रुकीं। इसी दौरान अज्ञात उच्चकों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए ब्लेड से उनका झोला काट दिया और उसमें रखे पूरे 25 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना का पता चलने पर महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…