समस्तीपुर : रिटायर्मेंट के निकटता के आधार पर पुलिसकर्मियों के तबादला-पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है। मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की हुई बैठक में प्राप्त अभ्यावेदनों व अनुशंसाओं पर विचार करने के बाद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनके विकल्पों के अनुसार नए जिलों में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, गया जिले में पदस्थापित पुअनि हरिमोहन प्रसाद गुप्ता तथा सारण में पदस्थापित सअनि रामविनोद महतो का स्थानांतरण समस्तीपुर जिला पुलिस बल में किया गया है। वहीं पुअनि सुरेश कुमार सिंह को समस्तीपुर जिले से बक्सर, प्रशिक्षु एएसआई राजेंद्र नाथ मंडल को समस्तीपुर जिले से गया, तथा हवलदार रविंद्र नाथ मंडल को समस्तीपुर जिले से कैमूर जिला पुलिस बल में ट्रांसफर किया गया है। मुख्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…