समस्तीपुर : बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर शुक्रवार को अचानक कई ट्रेनें कम दूरी पर एक-दूसरे के पीछे रुक गईं, जिससे यात्रियों में हल्की अफरातफरी का माहौल बन गया। अटेरन चौक के नजदीक यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब एक मालगाड़ी गुजर रही थी और उसके ठीक पीछे चल रही धुरियान एक्सप्रेस रोक भी दी गई। कुछ ही देर में अवध, राउरकेला–जयनगर और क्लोन एक्सप्रेस भी उसी लाइन में आकर एक-दूसरे के पीछे खड़ी हो गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक साथ कई ट्रेनों के रुक जाने से यात्रियों ने समझा कि कोई तकनीकी खराबी हुई है। इस बीच आसपास के ग्रामीण भी स्थिति जानने के लिए मौके पर जुट गए।वहीं रेल अधिकारियों ने बताया कि चिंतित होने जैसी कोई बात नहीं थी। बरौनी–समस्तीपुर खंड पर एंटी ब्लॉक सिग्नल (ABS) प्रणाली लागू है, जिसमें ट्रेनों को अलग-अलग ब्लॉक में नियंत्रित ढंग से चलाया जाता है। मालगाड़ी के स्टेशन पर पहुंचने और लाइन खाली होने तक पीछे आने वाली सभी ट्रेनों को तय नियम के तहत रोका गया।
रेल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एबीएस प्रणाली के कारण कई बार ट्रेनों को थोड़ी दूरी पर रोका जाता है, जो सामान्य परिचालन प्रक्रिया है। जरूरत पड़ने पर एक साथ चार ट्रेनों तक को संचालित किया जा सकता है। वहीं यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अटेरन चौक के पास स्थित गुमटी अक्सर लंबे समय तक बंद रहती है। प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलने पर ट्रेनें इसी क्षेत्र में रोक दी जाती हैं, जिससे आम राहगीरों को जाम और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…