Categories: NEWSRailwaySamastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के 14 स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी ‘डिजिटल लॉकर’ की सुविधा

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में सालों से यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। इस पर मंडल ने पहल करते हुए रेल मंडल के 14 स्टेशन पर डिजिटल लॉकर शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है।

समस्तीपुर रेल मंडल में फिलहाल किसी स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में यात्रियों को अगर ट्रेन पकड़ना होता है और समय में अंतर हुआ तो उन्हें अपने सामान के साथ की इधर-उधर भटकना पड़ता है। खास कर समस्तीपुर जैसे स्टेशन पर जहां चार रूट से ट्रेन आती है। ऐसे में दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले लोग डिजिटल लाकर नहीं उपलब्ध होने के कारण सामान इधर-उधर लेकर ही घूमते रहते हैं।

वहीं डिजिटल लॉकर मिलने से रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इन स्टेशनों पर डिजिटल लाकर लगाने, चलाने और उनके मेंटेनेंस के लिए साइट व कमर्शियल आकलन किया जा रहा है। जानकारी अनुसार प्रत्येक स्टेशन पर डिजिटल लाकर यूनिट के लिए 50 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होगी। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेलमंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा, बेतिया, सीतामढ़ी, जयनगर, मधुबनी आदि स्टेशनों पर इसकी व्यवस्था की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago