Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर: पोल्ट्री फार्म में आग लगने से हजारों मुर्गे-चूजे व मुर्गी दाना हुआ खाक, 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर धार गांव में सोमवार तड़के एक पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। आगलगी की इस घटना में फार्म में रखे हजारों मुर्गे–चूजे और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पिंटू कुमार साह का पूरा पोल्ट्री फार्म देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया। आग में करीब 25 सौ से अधिक मुर्गे व चूजे, मुर्गी दाने से भरे कई बोरे और फार्म का सारा ढांचा जलकर राख हो गया।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की टीम और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। इस घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण जलाए गए अलाव की चिंगारी से आग भड़की होगी। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

1 घंटा ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

3 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

18 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

20 घंटे ago