समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा चैती दुर्गा स्थान के पास बीते तीन अक्टूबर को पुलिस टीम पर हमला मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दूधपुरा के ही स्व. जगदेव साह के पुत्र चंदेश्वर साह के रूप में की गई है। बताया गया है कि तीन अक्टूबर को दूधपूरा में एक युवक के पिटाई की सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।
इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा पथराव कर ईआरवी-112 वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना को लेकर ईआरवी-112 वाहन पर तैनात एसआई अर्जुन राम के आवेदन पर छह नामजद और 20–30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी क्रम में छापेमारी करते हुए मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त चंदेश्वर साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…