Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में लोक अदालत के मद्देनजर अव्यवस्थित बाइकों को कचहरी परिसर से हटवाया गया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड में शनिवार को लोक अदालत के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आई। इसी क्रम में एसआई पूजा कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कचहरी परिसर और इसके आसपास दुकानों के सामने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को हटाया गया। साथ ही वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई।

बता दें कि कचहरी रोड में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। स्थिति यह रहती है कि लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। लोग सड़क किनारे इधर-उधर मोटरसाइकिल खड़ी कर देते हैं, इससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित हो जाती है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लोक अदालत के दौरान कचहरी आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में जाम की स्थिति न बने इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago