Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। तीनों को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो जख्मी की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जख्मी की पहचान सिलौत के ही सुनील झा के पुत्र हिमांशु शेखर झा (28 वर्ष), सुरेंद्र झा के पुत्र हरिओम कुमार (23 वर्ष) और अजय कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार को सीने में, हिमांशु शेखर झा पीछे से कमर के नीचे तथा हरिओम को अंडकोष के बगल में गोली लगी है। इसमें अजय की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश में लगे है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था। जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह करीब 15 से 20 कट्ठा बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन मालिक के साथ पहले भी मारपीट की घटना हुई थी, इसी कारण आज दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर जमा थे। इसी दौरान 3-4 लोग पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे ने बताया कि प्रदुमन झा ने यह जमीन श्रवण साहनी को दिया था और वह 5-6 वर्षों से इसकी जुताई कर रहा था। बाद में प्रदुमन झा के परिवार को जानकारी हुई कि यह जमीन तीन हिस्सों में बंटी है, जिसके बाद उन्होंने जमीन खाली करने को कहा।

रविवार की दोपहर सतीश झा जब खेत जोतने पहुंचे तो श्रवण सहनी और उसके समर्थकों ने विरोध करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। इधर घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटनास्थल पर से कई खोखे भी बरामद किये गये हैं। एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस कार्रवाई जारी है और गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

15 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago