Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर जिले में आज से पल्स पोलियाे अभियान की शुरुआत, 3 हजार 354 कर्मियाें को अभियान में लगाया गया

समस्तीपुर : पल्स पोलियाे अभियान की शुरुआत जिले में आज 16 दिसंबर से होने जा रही है। अभियान में 3354 कर्मियाें को लगाया जा रहा है। इन कर्मियों के द्वारा जिले में शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो-प्लानिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जिले में कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नहीं रहे। 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाना है। इसको लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बूथ स्थापित किए जाएंगे।

दूर-दराज के और दुर्गम क्षेत्रों के लिए विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। पल्स पालियो अभियान को लेकर 2069 हाउस होल्ड टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा 94 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। 233 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है। 58 वन मैन टीम का गठन किया गया है। 775 सुपर वाइजर तैनात किये गये हैं। 125 कोल्ड चैन हैंडलर हैं.5936 मारकर एलॉउड किये गये हैं।

किस प्रखंड में कितने हाउस होल्ड सर्वे तैनात :

विभूतिपुर प्रखंड में 158, बिथान प्रखंड में 79, दलसिंहसराय प्रखंड में 95,हसनपुर प्रखंड में 108, कल्याणपुर प्रखंड में 155, खानपुर प्रखंड में 33, मोहनपुर प्रखंड में 52, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 91, मोरवा प्रखंड में 91, पटोरी प्रखंड में 88, पूसा प्रखंड में 68, रोसड़ा प्रखंड में 93, समस्तीपुर प्रखंड में 136, समस्तीपुर अर्बन में 50, सरायरंजन प्रखंड में 132, शिवाजीनगर प्रखंड में 88, सिंघिया प्रखंड में 106, ताजपुर प्रखंड में 14, उजियारपुर प्रखंड में 126, विद्यापतिनगर प्रखंड में 75, वारिसनगर प्रखंड में 111 हाउस होल्ड सर्वे टीम तैनात किये गये हैं।

किस प्रखंड में कितने मोबाइल टीम तैनात :

विभूतिपुर प्रखंड में चार, बिथान प्रखंड में शून्य, दलसिंहसराय प्रखंड में चार,हसनपुर प्रखंड में शून्य, कल्याणपुर प्रखंड में शून्य, खानपुर प्रखंड में चार, मोहनपुर प्रखंड में दो, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में दो, मोरवा प्रखंड में चार, पटोरी प्रखंड में चार, पूसा प्रखंड में चार, रोसड़ा प्रखंड में शून्य, समस्तीपुर प्रखंड में छह, समस्तीपुर अर्बन में चार, सरायरंजन प्रखंड में आठ, शिवाजीनगर प्रखंड में पांच, सिंघिया प्रखंड में पांच, ताजपुर प्रखंड में दो, उजियारपुर प्रखंड में चार, विद्यापतिनगर प्रखंड में तीन, वारिसनगर प्रखंड में पांच मोबाइल टीम तैनात किये गये हैं।

किस प्रखंड में कितने सुपरवाइजर की हुई तैनाती :

विभूतिपुर प्रखंड में 60, बिथान प्रखंड में 29, दलसिंहसराय प्रखंड में 35,हसनपुर प्रखंड में 39, कल्याणपुर प्रखंड में 55, खानपुर प्रखंड में 33, मोहनपुर प्रखंड में 17, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 32, मोरवा प्रखंड में 33, पटोरी प्रखंड में 34, पूसा प्रखंड में 25, रोसड़ा प्रखंड में 34, समस्तीपुर प्रखंड में 49, समस्तीपुर रेलवे में 16,समस्तीपुर अर्बन में 20, सरायरंजन प्रखंड में 50, शिवाजीनगर प्रखंड में 32, सिंघिया प्रखंड में 38, ताजपुर प्रखंड में 27, उजियारपुर प्रखंड में 48, विद्यापतिनगर प्रखंड में 29, वारिसनगर प्रखंड में 40 सुपरवाइजर तैनात किये गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago