समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चंदोपट्टी में शुक्रवार की देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक दुकान से धुआं उठता देख एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत दुकानदार को सूचना दी और शोर मचा कर आसपास के लोगों को जगाया।
ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद सुबह आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। घटना में दुकान के अंदर रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार संजय कुमार साह ने बताया कि शादी-विवाह का मौसम होने के कारण दो दिन पहले ही उसने लाखों रुपये का नया सामान दुकान में भरा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…