Categories: NEWSRoseraSamastipur

हसनपुर में ह’त्या नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना में हुई थी लैब संचालक की मौ’त, CCTV से घटना हुआ स्पष्ट

समस्तीपुर/हसनपुर : सड़क दुर्घटना में लैब संचालक अनीश कुमार की मौत हुई थी। पुलिस अनुसंधान में यह मामला उजागर हुआ। घटनास्थल स्थित लगी सीसीटीवी कैमरा में घटना का कारण स्पष्ट हुआ। इस मामले में अनीश के पिता ने अज्ञात के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी हसनपुर थाना में दर्ज कराई थी। इसको लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। अनीश बिथान थाना क्षेत्र के सखवा गांव निवासी था जो हसनपुर में पैथलाजी लैब चलाता था। मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे लैब से गांव के लिए बुलेट बाइक से चला था। इस संबंध में डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि घटना से संबंधित तकनीकी एवं पारम्परिक अनुसंधान किया गया।

सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला गया। जिसमें घटना का कारण स्पष्ट हो गया। अनीश तेजी से बाइक चलाते हुए बैल गाड़ी में ठोकर मार दी। जिससे बाइक गढ्ढे में चली गई। वह बाइक से फेका गया और उसकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि बुधवार को घटना से आक्रोशित लोगों ने पांच घंटों तक हसनपुर सखवा पथ को जाम कर विरोध जताया था। मामले में जांच के लिये फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

5 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

10 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago