रूपेश ह’त्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनायी आजीवन कारावास की सजा, 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय के न्यायालय ने शुक्रवार को बहुचर्चित गढ़सिसई हत्याकांड में सुनवाई पूरी करते हुए दोषी अखिलेश कुमार उर्फ धोनी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने उसे भादवि की धारा 302 में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के साथ 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।

अर्थदंड नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 27 में भी दोषी पाया है। इस मामले में उसे 5 वर्ष सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 10 दिनों का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

न्यायालय ने आदेश दिया कि कुल अर्थदंड की राशि का 90 प्रतिशत हिस्सा मृतक के आश्रितों को प्रदान किया जाए। बता दें कि 25 जून 2018 को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई प्यारे चौक के पास अपराधियों ने रुपेश कुमार उर्फ राजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अखिलेश कुमार उर्फ धोनी मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित हुआ था। मामले की लंबी सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

3 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago