Categories: NEWSSamastipur

दलसिंहसराय की दीप्ति सिन्हा बिहार पुलिस में ASI (स्टेनो) बनी, गृह मंत्री ने दिया ज्वाइनिंग लेटर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत बसढ़िया गांव की बेटी दीप्ति सिन्हा ने बिहार पुलिस में एएसआई (स्टेनो) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। राज्य स्तर पर आयोजित नियुक्ति समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र (Joining Letter) प्रदान किया।

दीप्ति सिन्हा, बसढ़िया निवासी अजय कुमार सिन्हा की पुत्री हैं। उनके चयन और नियुक्ति की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया। इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों के साथ-साथ आर.बी. कॉलेज के इतिहास विभाग के पूर्व छात्र संघ के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता जताई और दीप्ति को शुभकामनाएं दीं।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए दीप्ति सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि माता-पिता के सहयोग, गुरुओं के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अनुशासित जीवन, नियमित अध्ययन और लगातार प्रयास से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

15 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

1 दिन ago