समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक रहीमाबाद में रविवार को नाले में एक तीन साल के बच्चे की लाश पाई गई। मृतक बच्चा पूसा थाना क्षेत्र के वार्ड दस निवासी मो. प्यारे का पुत्र मो. अनस बताया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी मां के साथ मुर्गियाचक अपने ननिहाल में आया हुआ था। तीन दिन पहले गुरुवार को खेलने के दौरान लापता हो गया।
इसको लेकर परिजनों के द्वारा बंगरा थाना में आवेदन दिया गया था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान रविवार को किसी ने घर के पास बने नाले में उसका शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।आशंका जताई जा रही है कि खेलने के क्रम में बच्चा नाले के पानी में डूब गया होगा। उसपर किसी की नजर नहीं पड़ी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने भी किसी पर शक नहीं जताया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…