Categories: NEWSPatoriSamastipur

राष्ट्रीय प्रेरणा उत्सव में समस्तीपुर की पल्लवी ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी के चकसलेम निवासी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रेम बंधु कुमार की पत्नी पल्लवी कुमारी ने राष्ट्रीय प्रेरणा उत्सव में एकमात्र शिक्षिका के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। नवोदय विद्यालय समिति, भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का संयोजन 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक गुजरात के मेहसाणा जिला स्थित बड़नगर में हुआ।

आयोजित कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों से चयनित एक छात्र, एक छात्रा व एक शिक्षिक ने हिस्सा लिया। बिहार की टीम में प्रोजेक्ट इंटर गर्ल्स स्कूल, लखनौर, मधुबनी की 10 वीं कक्षा की छात्रा स्वाध्या कर्ण एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, मधुबनी के नौवीं कक्षा का छात्र सुजीत कुमार के अलावा टीम लीडर पटोरी की पल्लवी शामिल थी।

वर्तमान में पल्लवी प्रोजेक्ट इंटर गर्ल्स हाई स्कूल, लखनौर, मधुबनी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रारंभिक स्कूल में किया गया। पल्लवी ने बताया कि प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक अनुभवात्मक ज्ञान कार्यक्रम के द्वारा भारत निर्माण, भारतीय विरासत एवं विकसित भारत बनाने के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा युवाओं को भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत, भारत की एकता और वसुधैव कुटुंबकम को बढ़ावा देना, और शुचिता, करुणा और सेवा का भाव जागृत करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

44 मिनट ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

7 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago