Categories: NEWSSamastipur

पटना-दिल्ली की फ्लाइट का किराया पहुंचा 60 हजार, मुंबई का किराया 90 हजार पार

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद होने का असर शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर साफ दिखाई दिया। बड़ी संख्या में यात्रियों को न सिर्फ यात्रा रद करनी पड़ी, बल्कि अन्य एयरलाइंस की टिकटें खरीदने में भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। मांग अचानक बढ़ने के कारण दिल्ली सहित अन्य मेट्रो शहरों की उड़ानों का किराया आसमान छू गया।

सबसे ज्यादा असर शनिवार की दिल्ली उड़ानों पर दिखाई दिया। स्पाइसजेट की शनिवार रात 9:40 बजे वाली पटना–दिल्ली फ्लाइट का किराया बढ़कर 60,000 रुपये तक पहुंच गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली फ्लाइट का किराया भी बढ़कर 20,000 रुपये तक पहुंच गया है।

शनिवार को पटना से चेन्नई की विमान का किराया 41 हजार से अधिक है। वहीं रविवार को किराया 46 हजार पार कर गया है। रविवार को पटना से मुंबई की फ्लाइट का किराया 46 हजार से शुरू होकर 90 हजार पार कर चुका है।

यात्रियों की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। अन्य एयरलाइंस की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के लिए 6 दिसंबर की लगभग सभी टिकटें फुल हो गई हैं। एयर इंडिया में दिल्ली और मुंबई की उड़ानों के लिए अब तीन दिन बाद की ही टिकटें उपलब्ध हैं। अचानक बढ़ी मांग और कम उड़ानों की उपलब्धता ने टिकट के दाम को रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। डिपार्चर एरिया में टिकट कैंसिल, रिसिड्यूल और रिफंड के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, अराइवल एरिया में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण पूरा परिसर शांत और लगभग खाली नजर आया।

यात्री कहना है कि वे चाहकर भी टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं, क्योंकि किराया इतना अधिक हो गया है कि अचानक यात्रा करना मुश्किल हो गया है। कुछ यात्रियों ने बताया कि अगर उन्हें पहले जानकारी मिल जाती, तो वे ट्रेन या सड़क मार्ग से यात्रा की योजना बना लेते। इंडिगो की उड़ानें रद होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर टिकट संकट और किराए में भारी उछाल ने यात्रियों को कठिन स्थिति में डाल दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

44 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago