Categories: NEWSSamastipur

CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

समस्तीपुर : ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क परियोजना की प्रगति का जायजा लेने गुरुवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत हवाई मार्ग से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर ताजपुर स्थित एलकेवीडी काॅलेज मैदान में उतरा। इसके बाद उन्होंने स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि इस महत्वाकांक्षी फोरलेन परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2011 में किया था। यह परियोजना नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। वर्तमान में ताजपुर से चलालशाही तक का हिस्सा पूरी तरह निर्माण होकर यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि चलालशाही से मोहनपुर होते हुए गंगा सेतु के पास बख्तियारपुर तक का कार्य अभी प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने ताजपुर–चलालशाही तक तैयार सड़क की गुणवत्ता पर संतोष जताया और अधूरे हिस्से को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर बीएसआरडीसी के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अभियंता, जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रसाद सिंह, एसडीओ दिलीप कुमार, डीपीआरओ रजनीश कुमार, पटोरी एसडीओ विकास पांडे, एएसपी संजय कुमार पांडेय, हलई थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारी एवं फोरलेन एजेंसी के इंजीनियर उपस्थित थे।

मुख्य सचिव के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। वे हेलीकाप्टर से ताजपुर काॅलेज मैदान पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से पूरी परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों का मानना है कि मुख्य सचिव के इस निरीक्षण के बाद ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण को और गति मिलेगी तथा यह महत्वपूर्ण सड़क जल्द ही जनता को समर्पित की जा सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago