Categories: NEWSSamastipur

अभी जेल में ही रहेंगे अनंत सिंह; मोकामा MLA को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत नहीं

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को एक बार फिर झटका लगा है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अभी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। अनंत पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। जेल मं रहते उन्होने मोकामा से चुनाव जीता था। और छठी बार विधायक बने हैं। इससे पहले भी उनकी बेल अपील खारिज हो चुकी है। आपको बता दें विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। 29 अक्तूबर को मोकामा के बसावनचक गांव के पास चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। पटना पुलिस और सीआईडी की टीम इस हत्याकांड की जांच कर रही है।

दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान पीयूष और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह का काफिला आमने-सामने आ गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के ही समर्थकों के बीच टकराव हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट और फायरिंग हुई। पटना पुलिस के अनुसार दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी। हालांकि, उनकी मौत शरीर के ऊपर से किसी भारी चीज के गुजरने से हुई। परिजन ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने गोली मारने के बाद दुलारचंद यादव पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी।

इस केस में अनंत सिंह समेत 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में कोर्ट में पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, डीजीपी विनय कुमार ने कहा था कि यह दंगाई भीड़ द्वारा उपजी घटना थी। मोकामा सीट से जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने बाहुबली सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

6 घंटे ago