समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान से की। इस मौके पर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और आईपी गुप्ता भी उनके साथ मंच साझा करते नजर आए। जनसभा में समस्तीपुर जिले के महागठबंधन के सभी विधानसभा प्रत्याशी मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब बिहार के 14 करोड़ जनता का काम काज नीतीश कुमार से नहीं हो पा रहा है, सरकार असल में बीजेपी चला रही है। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की दो गुजराती बिहार में राज करना चाहते हैं, लेकिन बिहार का बेटा ऐसा नहीं होने देगा। बिहार पर बिहार का बेटा ही राज करेगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए सरकार के पास कोई अपना विजन नहीं है जो हम कहते हैं, वही वे कॉपी करते हैं। तेजस्वी ने वादा किया कि अगर 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनती है, तो बिहार के हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सभी संविदा कर्मियों की नौकरी स्थायी की जाएगी। माई-बहन योजना के तहत हर महिला को 25 हजार प्रति माह दिए जाएंगे। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार को ठगने आए हैं। वे न नौकरी देने आए हैं, और न ही बेरोजगारी मिटाने। बिहार की जनता अब ठगी नहीं खाएगी।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…