Categories: NEWSSamastipur

लालकिले पर सम्मानित होंगी समस्तीपुर के मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी, राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा गौरव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी और उनके पति रंजीत कुमार सहनी को 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ओडीएफ प्लस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार ने समस्तीपुर जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि प्रेमा देवी और उनके पति को बिहार से चयनित जनप्रतिनिधि के रूप में समारोह में विशेष अतिथि की भूमिका में आमंत्रित किया गया है।

इस संबंध में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मिशन निदेशक हिमांशु शर्मा ने भी समस्तीपुर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह सम्मान जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा चयनित मुखियाओं को प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में ओडीएफ प्लस के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से पूरा किया है। पूरे बिहार से केवल चार मुखियाओं का चयन इस सम्मान के लिए हुआ है। इनमें प्रेमा देवी का चयन होना समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की बात है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago