Categories: NEWSSamastipur

इलाज के इंतजार में बुझ गई जिंदगी, समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में पर्ची कटाने के लिये लाइन में खड़े-खड़े मरीज की मौ’त

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में गुरुवार को एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि वह इलाज के लिए पर्ची कटाने की कतार में खड़े थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही गिर पड़े। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा पंचायत निवासी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल कर्मियों को सूचना दी, लेकिन प्राथमिक चिकित्सा मिलने से पहले ही उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने औपचारिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago