Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से हथकड़ी खोलकर भागा पुलिस पर हमला करने वाला अभियुक्त, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस अभिरक्षा में लाया गया एक कैदी हथकड़ी खोलकर भाग निकला। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने कुछ किलोमीटर की दूरी पर दौड़कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए कैदी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के अहिलवारा गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

बता दें कि बुधवार की रात चकमेहसी थाना पुलिस और डीआइयू की संयुक्त टीम ने तारा चौक के पास उसे घेराबंदी कर पकड़ा था। उस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। तलाशी में उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए थे।

गुरुवार को चकमेहसी थाना पुलिस उसे न्यायालय में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। तभी उसने अचानक पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोल ली और फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर रेलवे कॉलोनी में जदयू जिला कार्यालय के पास उसे दबोच लिया।

बता दें कि हाल के दिनों में कोर्ट परिसर और थाना अभिरक्षा से कई अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुके हैं। इसमें से एक का वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया, लेकिन बाकी अन्य अब तक फरार चल रहे है। गुरूवार की घटना ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा और अभिरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक अपराधी को किया था गिरफ्तार :

चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में अपराध की योजना बनाने की खबर पर बुधवार की देर शाम डीआइयू की टीम मौके पर पहुंच गयी। टीम ने कॉर्डिनेशन करते हुए चकमेहसी थाना को सोमनाहा गांव की ओर से घेरने का निर्देश दिया। टीम के सदस्य बिरौली घाट-सोमनाहा पुल की ओर से पहुंचे। चकमेहसी थाना की गाड़ी को देख कर अपराधियों ने भागने का प्रयास किया। दूसरी ओर से पुलिस को देख कर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलायी। मौके पर खुद को घिरता हुआ देख कर दोनों अपराधी बाइक छोड़ कर पैदल ही अंधेरे में भागने लगे। इसके बाद एक अपराधी को पुलिस टीम ने धर दबोचा। उसके पास से एक पिस्टल, सात गोली, दो मैगजीन के साथ मौके से एक बाइक व तीन खोखा भी बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago