समस्तीपुर :- आरपीएफ की टीम ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म -1 से छह बाल मजदूरों का रेस्क्यू किया है। इस बाबत जानकारी देते हुये आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कोरोसिया ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल इन दिनों मानव तस्करी की रोकथाम के लिये ‘ऑपरेशन आहट चला रहा है। इसके तहत समस्तीपुर के रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाकर बाल मजदूरी के लिये ले जाये जा रहे बाल मजदूरों को मुक्त कराया जाता है।
बुधवार की देर रात प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, श्याम सुंदर कुमार व आरपीएफ कर्मी राधेश्याम कुमार, संजय कुमार एवं जीआरपी समस्तीपुर के विक्रांत कुमार व आजाद वर्मा के साथ संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रहे थे।
इस दौरान प्लेटफॉर्म पर डरे सहमे बच्चों को देखकर उनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ में सभी बच्चों ने बताया कि उसे मजदूरी करने के लिये लुधियाना ले जाया जा रहा है। आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल सभी बच्चे का रेस्क्यू किया। साथ ही बच्चों की निशानदेही पर दो मानव तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार मानव तस्कर जमुई के सोनू कुमार व कटिहार के मो. मोहिम को आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिये जीआरपी समस्तीपुर के हवाले कर दिया गया है। वहीं बरामद बच्चों को बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी शिव पूजन कुमार के हवाले कर दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…