Categories: NEWSSamastipur

विभूतिपुर में वेल्डिंग दुकान से उठी चिंगारी, लपटों में जलकर खाक हुआ दुकान और घर, लाखों का नुकसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव के पास सोमवार को भीषण आग लगने से एक वेल्डिंग दुकान और एक घर जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह मनीष शर्मा की वेल्डिंग दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें पीछे स्थित रामचंद्र रावत के फूस के मकान तक पहुंच गईं, जिससे उनका घर भी जलकर पूरी तरह जल गया।

जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग दुकान में रखा सामान, गैस सिलेंडर, उपकरण आदि जलकर नष्ट हो गए। वहीं, रामचंद्र रावत के घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी जल गया। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू में नहीं लाया जा सका। सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि वेल्डिंग दुकान से उठी चिंगारी के कारण यह आग लगी।

इधर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि घटना के बाद अग्निशमन दल को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में वेल्डिंग दुकान की चिंगारी ही आग लगने की मुख्य वजह मानी जा रही है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए भारी नुकसान की भरपाई हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago