Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर DTO कार्यालय में नहीं छप रहे DL और RC, इस दो एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर आसान बनाएं जिंदगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला परिवहन कार्यालय में बीते कुछ दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) व गाड़ी के ऑनरबुक (आरसी) की प्रिंटिंग नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों के लिए डिजिलॉकर व एम परिवहन का एप्लीकेशन उपयोग किया जा सकता है। इस ऐप में दस्तावेज रखने के बाद भौतिक रूप से वाहन संबंधित दस्तावेज रखने की आवश्यकता नहीं है। यह दोनों ही एप निःशुल्क व सरकारी प्लेटफॉर्म है। दोनों में बस यह अंतर है कि डिजिलॉकर में सरकार वैसे दस्तावेज जो ऑनलाइन है, इसमें डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एम परिवहन एप केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है, इसमें केवल गाड़ी संंबंधित दस्तावेज ही डाउनलोड कर सकते हैं।

पुलिस को भी इन एप पर दिखा सकते हैं कागजात :

इतना ही नहीं, सड़क पर जांच कर रहे परिवहन, यातायात व पुलिस के पदाधिकारी के समक्ष भी दोनों एप में दर्ज दस्तावेज मान्य हैं। इस दोनों में से किसी एप में डीएल, आरसी, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट आदि डाउनलोड है तो उस दस्तावेज को भौतिक रूप से रखने की आवश्यकता नहीं है। जिस प्रकार अभी डीएल व आरसी की प्रिंटिंग बंद है, ऐसे में वाहन चालक इन दोनों में से किसी एप में अपना डीएल व आरसी डाउनलोड कर सकते हैं। डीएल अगर व गाड़ी का पेपर ऑनलाइन नहीं है तो वह इसमें डाउनलोड नहीं होंगे।

डिजिलॉकर कैसे काम करता है?

डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर जायें और मोबाइल नंबर व आधार से इंट्री करें। अपने दस्तावेज की डिजिटल प्रतियां ई-साइन करें। अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड करने के लिए ट्रांसपोर्ट का ऑप्शन चुनें। इसमें अपना डीएल नंबर, जन्मतिथि अंकित करें और अपना डीएल डाउनलोड कर लें। वहीं गाड़ी का आरसी डाउनलोड करने के लिए उसमें गाड़ी नंबर अंकित करें। इसके बाद इंजन व चेचीस नंबर का अंतिम पांच अंक अंकित करें, तो आरसी डाउनलोड हो जायेगी. जिसमें रजिस्ट्रेशन की तिथि, इंश्योरेंस व प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता, फिटनेस की वैधता आदि की जानकारी मिल जायेगी।

एम-परिवहन में कैसे करें डाउनलोड

एम परिवहन एप को डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर होने की प्रक्रिया को अपनायें। इसके बाद उसमें डीएल के ऑप्शन में जाकर डीएल नंबर अंकित कर वर्चुवल डीएल डाउनलोड करें। वहीं इसी तरह आरसी डाउनलोड करने के लिए गाड़ी नंबर, इंजन व चेचिस नंबर का अंतिम पांच अंक अंकित करें और वर्चुवल आरसी डाउनलोड कर लें.कभी-कभी सर्वर स्लो या मेंटेनेंस में होने के कारण डाउनलोड में परेशानी होती है। तो कुछ समय बाद दोबारा से प्रक्रिया को दोहरायें। अगर आपके आरसी पर कोई चालान हुआ है तो उसे भी आप देख सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago