Categories: NEWSSamastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से ट्रेनिंग लेकर आप भी मशरूम की खेती से कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा…

समस्तीपुर :- किसानों के लिए कम भूमि में अधिक आय प्राप्त करना बड़ी चुनौती है, ऐसे में किसान बागवानी फसलों की खेती जैसे सब्जी, फल एवं फूलों की खेती कर अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं। किसानों को इन फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा इन फसलों के उत्पादन पर सब्सिडी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस कड़ी में समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा समय-समय पर मशरूम उत्पादन के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस प्रशिक्षण को लेकर अब समस्तीपुर समेत बिहार और अन्य राज्यों के लोग भी मशरूम से प्रोडक्ट बनाकर रोजगार को अपना रहे है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम वैज्ञानिक डॉ. दयाराम सिंह युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम से बनने वाले प्रोडक्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें आप भी प्रशिक्षण ले सकते हैं, क्योंकि यह ट्रेनिंग बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने का मुख्य साधन है।

बता दें कि मशरूम एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे लोग पहले सब्जी के तौर पर इस्तेमाल करते थे, परंतु अब मशरूम का अनेकों प्रकार की वैरायटी के प्रोडक्ट तैयार हो रहे है। जिसमें मशरूम का आटा, मशरूम का आचार, मशरूम का बिस्किट, मशरूम का नमकीन सहित अन्य प्रकार का प्रोडक्ट मशरूम शॉप तैयार किया जाता है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि मशरूम से बनाया सामग्री लोगों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

यहां जानिए कैसे होती है मशरूम की खेती, किसान कमाएंगे लाखों का मुनाफा :

अब मशरूम की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। पहले ये शहरी लोगों तक सीमित था, लेकिन अब ये मशरूम गांवों तक भी पहुंच गया है। आज बिना इसकी सब्जी के कोई भी प्रोग्राम पूरा नहीं माना जाता है। मशरूम के कई प्रकार होते हैं। सफेद बटर मशरूम, ऑयस्टर मशरूम, दूधिया मशरूम, पैडीस्ट्रा मशरूम और शिटाके मशरूम किसान उगा रहे हैं।

मशरूम की खेती का सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि इसके लिए आपको मिट्टी की जरूरत नहीं, बल्कि प्लास्टिक के बड़े-बड़े बैगों, कंपोस्ट खाद, धान और गेहूं का भूसा इसे उगाने के लिए काफी है। अगर आप इसे उगाना चाहते हैं तो सबसे पहले छोटी जगह पर शेड़ लगाकर उसे लकड़ी और जाल से कवर कर के उदाहरण के तौर पर ऐसा कर के देख सकते हैं।

वहीं अगर आप इसे घर में उगाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक प्लास्टिक के बैग में कंपोस्ट खाद के साथ धान-गेहूं का भूसा मिलकार रख लें। फिर कंपोस्ट से भरे बैग में मशरूम के बीज को डालें और इसमें छोटे-छोट छेद कर दें, इन्हीं छेदों की मदद से मशरूम उगने के साथ ही बाहर निकल आएंगे। हालांकि, इस बात का आपको खास ध्यान रखना होगा कि बीज डालने के 15 दिनों बाद तक शेड में हवा ना लगे। फिर बुआई के 15 दिन बाद शेड में पंखे लगा दें और हवा का प्रवाह होने दें। इसके बाद 30-40 दिनों तक मशरूम की फसल को पकने दें।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 घंटा ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

12 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

13 घंटे ago