NEWS

बिहार सरकार इस बिजनेस को शुरू करने के लिए दे रही पैसे, ऐसे करें आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

खुद का बिजनेस करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है.लेकिन, पैसा के अभाव में कई लोग अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं. अगर आप भी यह सपना पाल रखा है और पैसा के अभाव में इसे नहीं शुरु कर पाए हैं तो परेशान नहीं हो. यह खबर आपके लिए है. दरअसल, सरकार के सहयोग से आप अपना सपना साकार कर सकते हैं. बिहार सरकार मछली पालन (Fish Farming) के लिए 70% तक सब्सिडी दे रही है. यानी आप सरकारी मदद से मछली पालन का अपना बिजनेस शुरू कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

बिहार सरकार तालाब में मछली पालन के लिए मशीनरी के साथ-साथ हैचरी में मछली पालन करने के लिए 70% तक सब्सिडी दे रही है. मछली पालन मुनाफे का बिजनेस है. इससे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. मछली प्रोटीन और विटामिन का एक बेहतरीन स्रोत है. इसलिए लोग इसे खाने के लिए प्रमुखता से उपयोग में लाते हैं. सरकार का भी फोकस मछली पालन पर होने की वजह से यह एक प्रॉफिटेबल बिजनेस है.

70 फीसदी मिल रही सब्सिडी

‘जलाशय मात्स्यिकी विकास योजना’ के तहत मछली पालन का बिजनेस करने वालों को बिहार सरकार बंपर सब्सिडी ऑफर कर रही है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से सभी वर्गों के लाभुकों को यूनिट लागत का 70% सब्सिडी दे रही है. बाकी राशि लाभार्थी के द्वारा बैंक लोन या खुद वहन करना पड़ेगा. सरकार की ओर से मत्स्य अंगुलिका संचयन (हेक्टेयर में) यूनिट की लागत 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है. वहीं जलाशय में केज बनाने के लिए 3 लाख रुपये प्रति केज और जलाशय में पेन बनाने के लिए 10.50 लाख रुपये प्रति पैन निर्धारित की गई है.इस पर सभी लाभुकों को 70% सब्सिडी दी जाएगी.

यहां करें आवेदन

बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के तहत आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदक fisheries.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31.07.2023 तक है.

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

21 मिनट ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

13 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

14 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

14 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago