बिहार में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पछुआ हवाओं ने लू के हालात बना दिए हैं। तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुपौल में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीते 24 घंटे के दौरान पटना समेत प्रदेश के 25 जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पटना का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अप्रैल मध्य के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व इसके पार भी जाने का पूर्वानुमान है। अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तरी पछुआ हवा की गति अधिक होने से सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा तापमान का असर दक्षिण पश्चिम जिलों के बक्सर, भागलपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के साथ सटे हिस्सों में देखने को मिलेगा।
वहीं राजधानी में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि मौसम शुष्क बना हुआ है, इसके चलते अधिकतम तापमान में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में सतही हवा का प्रवाह 15-20 किमी प्रतिघंटा रहा। वहीं कुछ स्थानों पर झोंके के साथ हवा की गति 20-25 किमी प्रतिघंटा रही।
डॉक्टरों के मुताबिक तेज पछुआ हवा के कारण शरीर का पानी सूखता है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी ना हो, इसपर ध्यान देना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर चेहरा को अच्छी तरह से ढ़ंककर निकलें। साग और मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खान-पान में लापरवाही से डिहाइड्रेशन सर्दी-खांसी और बुखार होने की स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन ना करें।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…