फिल्म नायक में बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कुमार का एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनना आप सभी को तो याद ही होगा. ऐसा ही कुछ बिहार के रोहतास जिला में देखने को मिला है. आपको बता दें रोहतास जिला के हथनी पंचायत की कक्षा 9 की छात्रा काजल को ग्राम सभा के द्वारा वर्तमान मुखिया के सहमति से 3 दिनों के लिए पंचायत का मुखिया बनाया गया है. इन 3 दिनों में वह पंचायत के विकास के नीतिगत फैसले ले सकती है.
आपको बता दें हथिनी पंचायत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार रखा गया कि छात्र या छात्रा इस परीक्षा में फर्स्ट आयगा उन्हें ग्राम सभा द्वारा वर्तमान मुखिया की सहमति से 3 दिनों के लिए पंचायत का मानक मुखिया बनाया जाएगा. साथ ही इस बात का निर्णय लिया गया कि जो भी नीतिगत फैसले वह लेंगे, उसे ग्रामसभा सर्वसम्मति से पारित करेगी. इस बात के लिए पूरे गांववालों की सहमति है और इस मानक मुखिया को भी फुल पावर दिया गया है. बड़ी बात यह है कि प्रतियोगिता परीक्षा में दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को मुखिया के कैबिनेट में शामिल किया गया है, जो मुखिया के साथ ही रहेंगे.
यह प्रतियोगिता मुखिया दयानंद सिंह के देखरेख में हथिनी के उच्चतर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पंचायत भर के इच्छुक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुई. जिसमें सबसे अधिक अंक काजल कुमारी ने लाई. जिसके बाद से 3 दिनों के लिए वर्तमान मुखिया ने काजल को अपनी कुर्सी सौंप दी. इस खुशी को साथ ही पूरा गांव ने काजल कुमारी का स्वागत किया.
सरकारी योजना की करेंगी जांच
बड़ी बात यह है कि वर्तमान मुखिया ने अपनी नेम-प्लेट लगी स्कॉर्पियो गाड़ी भी 3 दिनों के लिए काजल कुमारी को दी है, ताकि वे पंचायत के विभिन्न गांव में घूम कर सरकारी योजनाओं की जांच कर सके. काजल कहती है कि जब उसे 3 दिनों के लिए मुखिया बनाया गया तो वह काफी खुश हैं और पंचायत की जो मूल समस्याएं हैं, वे उसे दूर करने की कोशिश करेगी.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…