National

समस्तीपुर में आम के पेड़ से फां’सी लगाकर युवक ने की आत्मह’त्या, मानसिक रूप से पीड़ित था युवक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी गांव में आम के बगीचे में मंगलवार को एक युवक ने आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मवेशी के लिए चारा काटने जा रहे लोगों ने पेड़ से लटकते युवक के शव को देखकर सूचना ग्रामीणों व परिजनों को दी।

सूचना पर शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। पेड़ से लटकते शव की पहचान सिमरी गांव निवासी स्व राम फरीक सिंह के 37 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार सिंह के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय मृतक के घर मे कोई सदस्य नही था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर घटना के चार घन्टे बाद मृतक की मां रीता देवी अपने बेटी व दामाद के साथ गांव पहुंची।

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक मानसिक रोग से दो वर्षों से पीड़ित था। युवक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण पत्नी छोड़कर चली गई। वहीं मृतक मां रीता देवी के साथ भी अक्सर मारपीट किया करता था। मारपीट के कारण मां भी घर छोड़कर अपनी बेटी के यहां रहती थी।

मां व परिजनों के पहुंचने पर गांव के सरपंच पति सोफेन्द्र पासवान व चौकीदार बबलू कुमार के समक्ष घटनास्थल पर चार घन्टे बाद ग्रामीणों के सहयोग से लटकते शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

3 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago