National

समस्तीपुर जंक्शन पर रक्सौल-हावड़ा ट्रेन से देर रात यात्री का ट्राॅली बैग चुराकर निकला चोर CCTV में कैद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रक्सौल-हावड़ा ट्रेन संख्या 13044 में पूर्वी चंपारण की रहने वाली महिला यात्री का अज्ञात चोरों ने ट्राली बैग चुरा लिया। हालांकि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर स्टेशन से बाहर निकलता हुआ सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की रहने वाली वर्षा रानी ने समस्तीपुर राजकीय रेल थाने में इसको लेकर आवेदन दिया है।

महिला ने बताया कि 27 अगस्त को घोड़ासहन स्टेशन से रात्रि 9:30 बजे रक्सौल-हावड़ा ट्रेन के कोच संख्या S-3 में सवार हुई। इसके बाद देर रात्रि लगभग 1:20 बजे ट्रेन जब समस्तीपुर पहुंची तो उनका लाल रंग ट्रॉली का बैग गायब मिला।

ट्राॅली बैग में सोने का चैन लॉकेट सहित लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये के, सोने का ढोलना लगभग 40 हजार रूपये के, सोने का दो अंगूठी लगभग 50 हजार रुपये के, सोने का कान का टॉप्स लगभग 40 हजार रुपए के, नगद 7 हजार रूपये, 20 हजार रूपये के नए कपड़े, दवा समेत अन्य सामान थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चोर की शिनाख्त की गई। समस्तीपुर जंक्शन से उक्त चोर ट्रॉली बैग लेकर आराम से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। रेल पुलिस मामला दर्ज कर चोर की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago