National

समस्तीपुर : कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही इंटर की छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी हाई स्कूल के निकट घटहो- सरायरंजन पथ पर बुधवार को ट्रैक्टर की ठोकर से एक इंटर की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की पहचान नरघोघी वार्ड संख्या पांच निवासी मो. मुस्तफा उर्फ शेख की 17 वर्षीय पुत्री सलमा परवीण के रूप में हुई है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि छात्रा सरायरंजन से कोचिंग पढ़कर साईकिल से अपने घर नरघोघी लौट रही थी। इसी दौरान हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार से जा रही खाद्य लदे ट्रेक्टर की ठोकर से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर को चालक सहित पकड़ते हुए थाना को इसकी जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस के हवाले कार दिया।

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायरंजन बाजार चौक को जाम कर दिया। लोगों का कहना था की जब तक दोषी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई नहीं होगी और मृतक छात्रा के परिजन को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाने में जुटी थी। वहीं सड़क जाम की वजह से चौक के दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को भी हिरासत में लिया गया है। दोषी ट्रैक्टर चालक एवं मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago