समस्तीपुर :- शहर के सोनवर्षा चौक मूसापुर स्थित शुभम ट्रेडर्स में गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। बताया गया है कि शुभम ट्रेडर्स के द्वारा सीमेंट एवं छड़ का व्यवसाय किया जाता है। जानकारी के अनुसार शुभम ट्रेडर्स अपने निबंधन वर्ष 2019 से लेकर आज तक एसजीएसटी के कर में कैश का भुगतान शून्य रहा।
वहीं, बताया गया है कि शुभम ट्रेडर्स के द्वारा कर का भुगतान शत-प्रतिशत आईटीसी से एडजेस्ट किया गया। पदाधिकारियों द्वारा जांच के क्रम में शुभम ट्रेडर्स की दुकान एवं गोदाम में कोई स्टॉक नहीं पाया गया। कागजात एवं बैंक स्टेटमेंट की जांच से वाणिज्य कर पदाधिकारियों को पता चला कि एक ही फर्म से बार-बार कराया और विक्रय किया गया। जो प्रथम दृष्टया बिल ट्रेडिंग का मामला प्रतीत होता है।
पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में ऐसे व्यवसायियों के ऊपर विभाग की ओर से प्रतिदिन छापेमारी की जाएगी। छापेमारी दल में वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद सुबहानी, राज्य कर सहायक आयुक्त रेफकात हुसैन, राज्य कर सहायक आयुक्त सिंकेश कुमार एवं राज्य कर सहायक आयुक्त प्रियांशु शामिल थे। उपरोक्त जानकारी राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद सुबहानी के द्वारा साझा की गयी।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…