समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड के गंगापुर पंचायत से बच्चा चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने सोमवार शाम दो महिलाओं को पकड़ वैनी पुलिस को सौंप दिया। पकड़ी गई दोनों महिला ने अपना परिचय देवंती देवी व राजपति देवी (उत्तर प्रदेश) के रूप में दी है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो महिला के पास से बिस्कुट, चॉकलेट, पेट्रोल, थीनर, कुछ नकद बरामद हुए है।
वैनी ओपी अध्यक्ष विकास कुमार आलोक ने बताया कि महिलाओं के साथ बरामद बच्चा गांव का ही है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर पंचायत स्थित रामवि की कक्षा एक में अध्ययनरत बच्चे को महिलाएं फुसलाकर ले जा रही थी। उसी बीच बच्चा रोने लगा। जिससे शक होने पर ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद महिलाओं को अपने घेरे में ले लिया।
इस दौरान सख्ती के साथ पूछताछ में महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सूचना पर सरपंच पति बमबम साह ने वैनी ओपी पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर वैनी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामला पूसा थाना क्षेत्र का है। पूसा थाने का सूचना दे दी गई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…